Monday, May 13th, 2024

तेज जर्रार एसीएस से कांपा विभाग 

उच्च शिक्षा विभाग की व्यवस्था सुधारने एसीएस सलीना सिंह को नियुक्त किया है। उनकी तेज तर्रार कार्यशैली से सभी परिचित हैं। इसलिए विभाग में पदस्थ ऊपर से लेकर निचले स्तर के सभी अधिकारी व कर्मचारी घबराए हुए हैं। एसीएस सिंह का बुलावा आने के बाद प्रदेश के किसी भी अधिकारी के हाथ पैर फलने लगते हैं। राज्य के कूुछ अधिकारी एसीएस सिंह की कार्यशैली से अंजान बने हुए हैं। इसलिए वे उनके पुराने विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों से संपर्क कर उनकी पूछताछ तक करने लगे हैं। हालांकि मंत्रालय, सतपुड़ा, विवि और कालेज में पदस्थ अधिकारी, प्रोफेसर और कर्मचारी एसीएस सिंह से दूरी बनाने का प्रयास कर रहे हैं। वे पूर्व में पदस्थ रहे पीएस नीरज मंडलोई, बीआर नायडू, आशीष उपाध्याय, जेएन कंसोटिया और केके सिंह कार्यकाल के गुणगान कर रहे हैं। 
 

संबंधित ख़बरें

आपकी राय

15 + 3 =

पाठको की राय